खुर्जा में दो बाइकों की टक्कर:तीन घायल अस्पताल में भर्ती,एक युवक की मौत...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 06, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक की पहचान अलीगढ़ के पनैठी थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय योगेश के रूप में हुई है। योगेश देर शाम झाझर रोड से खुर्जा की ओर आ रहा था। हादसे में घायल हुए तीन लोगों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। यह हादसा खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के ढांकर रोड पर हुआ। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। खुर्जा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Articles
डीएम के पास 15 दिन में करें अपील:मतदाता सूची से नाम कटने पर अपील का मिलेगा मौका,10 अप्रैल को सूची होगी जारी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026

बुलंदशहर में समाज की एकजुटता पर जोर:परशुराम जयंती पर ब्राह्मण महासंघ की बैठक,समाजसेवी हिमांशु सम्मानित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026

बुलंदशहर के डबकौरा गांव में हुई घटना:पिता की तरह बेटे की भी पोखर में डूबकर मौत,मां की डांट से आहत होकर किशोर ने दी जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026